back to top

राजनांदगांव: केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन…

राजनादगांव 14 जून 2021। शहर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी औऱ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी एवं प्रभारी अरुण सिंह सीशोदिया, पंकज शर्मा के आह्वान पर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली और शहर अध्यक्ष संजय रिझवानी के नेतृत्व में राजनादगांव के गोकुल नगर फरहद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल – डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व बढ़ती महंगाई लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं आमजन की आवाज को बुलंद किया।

Advertisements

जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली और शहर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय रिझवानी ने कहा की इस कोरोना काल में भी केंद्र की भाजपा सरकार पेट्रोल – डीजल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि करके आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर महंगाई का अनावश्यक बोझ डालकर आमजन का शोषण कर रही है।

भाजपा देश में अच्छे दिन के नारे के साथ सत्ता में आई और आज सात साल बाद भ्रष्टाचार से लेकर महंगाई चरम पर है, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली और शहर अध्यक्ष संजय रिझवानी ने देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई को लेकर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केन्द्र के मोदी सरकार की सात साल में कही गई झूठ को लोगों के ध्यान हटाने छत्तीसगढ़ सरकार पर स्वरचित मुद्दे निर्मित कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

सैय्यद अफज़ल अली ने कहा कि अब वह समय आ गया है, जब पूरे देश भर में महंगाई के खिलाफ आन्दोलन करने आम जन को भी जोड़ा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सात साल पहले अच्छे दिन आएँगे के नारे के साथ सत्ता में आई थी, और पूरे देश में एक माहौल निर्मित किया था, कि यूपीए सरकार की वजह से महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, परन्तु मोदी सरकार ने देश की जनता को 100 गुना महंगाई देकर भ्रष्टाचार की सीमाओं को भी लांघ दिया है।

उन्होंने भाजपा के केन्द्रीय नेताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, विजय मालिया से लेकर निरव मोदी, मेहुल चैकसी, ललित मोदी सभी के साथ इनका अरबों रूपये में शेयर जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी एक रणनीती के तहत भ्रष्टाचार के स्वरूप को बदल कर इन भगौड़ों के माध्यम से अरबों रूपये देश के लोगों का भ्रष्टाचार किया।

सैय्यद अफज़ल ने कहा की, भाजपा जिन मुद्दों को लेकर झूठ बोलकर सत्ता में आई, वही मुद्दे अब उन्हें सत्ता से नहीं बल्कि देश से भी बेदखल करेंगे। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में हर वर्ग व आयु के लोगों को धोखा दिया है। आज भाजपा के शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी, महामारी चरम पर है। परन्तु भाजपा के नेता इसके बावजूद मौन स्वीकृति के साथ इसका समर्थन कर रहे हैं।

इंदरा जी के समय यही भाजपाई कहते थे वाह रे इंदरा तेरा खेल बाईस रुपया फल्ली तेल अब देश की जनता केंद्र सरकार से कह रही हैं, वाह रे मोदी तेरा खेल दो सौ रुपये फल्ली तेल देश मे ये पहली भाजपा सरकार हैं, जिसने बेतहाशा महंगाई बढ़ाई हैं, देश का आम नागरिक ग़रीबी और बेरोज़गारी महामारी से बेमौत मर रहा हैं।

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ढाई साल के अपने कार्यकाल में जनता के अनुरूप कार्य कर प्रदेश को प्रगति प्रदान करी है, बावजूद मुद्दाहीन भाजपा के लोग आये दिन अनर्गल बयान बाजी कर हवा में सक्रियता दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

सांकेतिक प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजनादगांव शामिल हुए प्रभारी अरुण सिंह सीशोदिया शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजीव कुरियाकोश, प्रेम चंदानी, रसीद खान, मुकेश लालवानी, गौरव खंडेलवाल, शरद खंडेलवाल, सफ़दर खान, बसन्त चितलांगिया, गजेंद्र शर्मा, आनन्द मिश्रा उपस्थित थे, एवं शहर प्रभारी अरुण सिंह शिशोदिया ने Nsui के साथियों के साथ एक्टिवा हाथ मे लेकर पैदल पेट्रोल पंप पर बढ़ती कीमतों पर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में शहर जिले के अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहें, एवं पूरे जिले में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने महँगाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सोशल मीडिया प्रभारी ढालेस्वर देवांगन ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page