back to top

राजनांदगांव: कॉमनवेल्थ रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का आज होगा नागरिक अभिनंदन…

सर्व यादव समाज के तत्वावधान में बाइक रैली, भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का होगा आयोजन

Advertisements

राजनांदगांव। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और राजनांदगांव का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का मंगलवार 4 अगस्त को सर्व यादव समाज द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें खेल एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्व यादव समाज के संरक्षक एवं महापौर मधुसूदन यादव के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मान समारोह से पूर्व शहर में भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें यादव समाज की झेरिया, कोसरिया एवं ठेठवार शाखा के युवा एवं महिलाएं शामिल होंगी।

रैली का स्वागत जयस्तंभ चौक में समाज के युवाओं तथा गौरवपथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक के समीप महिला सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में ज्ञानेश्वरी यादव का नागरिक अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्व यादव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बैठक में राजेंद्र यादव, उपेंद्र, गरीबराम, सुदेश, महेश, राधेलाल, नरेंद्र, भोला, विनोद, रितेश, मन्ना, अमन, राजेश, प्रेमशंकर, मनोहर, शेखर यादव, खेमिन, मंजू, नागेश, हरीश, दुर्गा, पूर्णराम, सतीश, चेतन, दुर्गेश, उत्तम, विजय, ऋषभ यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।

समारोह को लेकर यादव समाज और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page