back to top

राजनांदगांव : कोरोना से संक्रमित मरीज की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…


डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी ली जा रही जानकारी
राजनांदगांव 21 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव शहर के लखोली वार्ड में कोरोना से संक्रमित मरीज की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लखोली वार्ड में डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार से पीडि़त मरीजों का सेम्पल भी लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. बीएल तुलावी, डॉ. सतीश मेश्राम, श्री अखिलेश नारायण, श्री कौशल शर्मा, सुश्री रेणुका बत्रा, सुश्री चन्द्रमणि चंदेल शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page