back to top

राजनांदगांव : जिला न्यायालय में किया गया योगाभ्यास…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जिला न्यायालय में किया गया योगाभ्यास
राजनांदगांव 21 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर के मंथन हॉल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुषमा सावंत उपस्थित थी।

Advertisements

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक होमिका साहू द्वारा विभिन्न योगा आसनों का अभ्यास कराया एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग व प्राणायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल कर निरोगी व स्वस्थ रह सकते है। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश, लीगल एड डिफेंस कौंसिल, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, तृतीय व चतुर्थ कर्मचारी तथा पैरालीगल वालिंटियर्स शामिल हुए।  

Advertisements

You cannot copy content of this page