राजनांदगांव 2 मार्च। 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों व 45 से 59 वर्ष के मध्य को-मार्बिड (बीमार) व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण के नगर निगम सीमाक्षेत्र में सुचारू संपादन के लिये आज नगर निगम के सभागृह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता मंें पार्षदों की बैठक आहुत की गयी। बैठक में आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक द्वारा कोविड-19 वेक्सिनेशन के संबंध में शासन से प्राप्त मार्गदर्शन/निर्देश अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में निवासरत 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों व 45 से 59 वर्ष के मध्य को-मार्बिड (बीमार) व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण लगाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि शासन निर्देशानुसार कोविड-19 वेक्सिनेशन 3 फेस में लगाया जाना है जिसमें प्राथमिकता के तौर पर स्वास्थ्य कर्मी/आंगनबाड़ी/मितानित, पुलिस कर्मी, नगर निगम कर्मी, होमगार्ड एवं 3. 60 या अधिक उम्र के व्यक्ति एवं 45 से 59 वर्ष के मध्य बीमार व्यक्तियों को लगाया जाना था।
जिमसें से प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों एवं शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम डोज लगाया गया है और अब 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों एवं 45 से 59 वर्ष के मध्य बीमार व्यक्तियों को वेक्सिन लगाना प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के एक वर्ष पूर्ण हो चुके है। जिले में अब तक 3 लाख लोगों की कोरोना जॉच की जा चुकी है। जिसमें से 20 हजार पाजिटीव केश पाये गये। अब तक के 98 प्रतिशत लोग ठीक भी हो चुके है, किन्तु कोरोना का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है। हमारे पडोसी राज्य महाराष्ट्र में फिर से केश बड रहे है। इन बातों को ध्यान में रखकर ऐतियात बरतना है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना वेक्सिनेशन के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियांे के अलावा शासकीय कर्मियों को टीका लगाया गया और अब 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से 59 वर्ष के मध्य के बीमार व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा रहा है। शासकीय मेडिकल कालेज में निःशुल्क एवं तीन निजी संस्था युनाईटेड हास्पिटल, किश्चयन फेलोसीफ एवं छत्तीसगढ ईएनटी केयर हास्पिटल में 250 रूपये शुल्क में वेसिनेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक के लगभग 22 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुयी है।
नगर निगम के बहुतायत कर्मियों को भी लगाया जा चुका है। कोविड वेक्सिनेशन के लिये पंजीयन कराना होगा, जिसके लिये कोविन ऐप, आरोग्य सेतु, ऐप का उपयोग करें या बवूपदण्हवअण्पद पर लॉग आन करे अपने मोबाईल के माध्यम से, 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को चिकित्सक से प्राप्त प्रमाण पत्र को अप लोड करना होगा तथा अपने पहचान पत्र देना होगा। पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी होने पर टीकाकरण संस्था मंे जाकर भी मदद ले सकते है। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि अपने अपने वार्डो के वरिष्ठ नागरिकांे एवं 45 से 59 वर्ष के मध्य बीमार व्यक्तियों को टीका लगाने के लिये निवेदन करे,उन्हें बताये कि टीकाकरण के कोई साईड इफेक्ट नहीं है और इसे लगाने से कोरोना से बचा जा सकता है। साथ ही वार्ड में मास्क का उपयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की भी समझाईस देवे।
महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि मास्क का उपयोग करने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने बार बार हाथ धोने, भीड भाड वाली स्थान में जाने से कोरोना होने का खतरा नहीं होता। उसी प्रकार कोरोना वेक्सिनेशन से हम कोरोना महामारी से बच सकते है। अतः हम सब भी अपने अपने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के बीमार व्यक्तियों को वेक्सिन लगाने के लिये प्रेरित करे व उन्हंे समझाईस देवें। तभी हम इस अभियान में सफल होगें। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण व नामांकित पार्षदगण सहित स्वास्थ्य एवं निगम का अमला उपस्थित था।











































