back to top

राजनांदगांव : कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 30 अप्रैल तक जानकारी कर सकते है प्राप्त…

राजनांदगांव 21 अप्रैल 2022। रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सिपेट एवं एमएसएमई दुर्ग के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदक 30 अप्रैल 2022 तक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कलेक्टोरेट परिसर के दूसरी मंजिल आधार कार्ड सेंटर के सामने रूम नंबर 71 राजनांदगांव में जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।

Advertisements

प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 10 आवेदकों का चयन कर रायपुर एवं दुर्ग के प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी। जिसमें आवास एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।  

Advertisements

You cannot copy content of this page