back to top

राजनांदगांव: क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने फहराया तिरंगा…

राजनांदगांव, 27 जनवरी 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्युत कम्पनी राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। कार्यपालक निदेशक श्री सेलट द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर के संदेश का वाचन किया गया।

Advertisements

इस पावन अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विद्युतकर्मी श्रीमती शेष कुमारी साहू, सहायक अभियंता वृत कार्यालय राजनांदगांव, श्री प्रकाश सोनटापर, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक, कार्यपालक निदेशक कार्यालय, श्री विशाल मोटघरे, डीईओ, वितरण केन्द्र सड़क चिरचारी, श्री सरजूराम मंडावी, लाईन सहायक श्रेणी-एक, अम्बागढ़ चौकी वितरण केन्द्र, श्री संदीप देवदास लाइन परिचारक श्रेणी-एक, बुंदेली वितरण केन्द्र, श्री विजय कुमार खोब्रागढ़े, लाइन सहायक श्रेणी-एक, डोंगरगांव (ग्रा0) वितरण केन्द्र, श्री वीरेन्द्र कुमार मारकंडे, लाइन परिचारक श्रेणी एक, डोंगरगांव (ग्रा0) वितरण केन्द्र, श्री संतुराम ठाकुर, सतर्कता संभाग, श्री कैलाश दास मानिकपुरी, लाईन परिचारक, बोड़ला उपसंभाग, श्री राकेश कुमार केवट, लाईन परिचारक संविदा, कवर्धा जोन, श्री हनुमान लाल सोनकर, लाईन परिचारक संविदा, रेंगाखार वितरण केन्द्र एवं श्री शिवशंकर साहू, लाइन परिचारक संविदा, गंडई वितरण केन्द्र को प्रशस्ति पत्र, पारितोषिक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदेष स्तर पर न्यूनतम लाइन लॉस की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खैरागढ़ संभाग को पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ0 श्री रोहित यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता श्री एस0 कंवर, श्री के0 सी0 खोटे, कार्यपालन अभियंता श्री ए.डी. टण्डन, श्री मुकेश साहू, श्री आलोक दुबे, श्री एन. के. साहू, श्रीमती सीमा ढ़ील, श्री कौशलेन्द्र पाण्डे, श्री रविकांत शर्मा, श्रीमती कांती नेताम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पब्लिसिटी ऑफिसर श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी द्वारा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page