back to top

राजनांदगांव: खरखरा डैम से लौट रहे दो आईटीआई छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…

राजनांदगांव। एक हृदय विदारक सड़क हादसे में दो आई टी आई छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों छात्र एक बाइक में सवार होकर खरखरा डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। अं. चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेटेपार में जबर्दश्त सड़क हादसे में दो आईटीआई छात्रों की मौत हो गयी। उक्त हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक के टकरा जाने से हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी।

Advertisements

गुरूवार की रात लगभग 7.30 बजे मोहला आईटीआई के छात्र सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एएच 4943 से खरखरा डैम से लौट रहे थे। सड़क किनारे एक 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीओ 7968 खड़ा था। शायद दुपहिया चालक ट्रक को नहीं देख पाया और सीधे उसमें जा घुसा।

मृतकों की पहचान। सेवन चिराम पिता जयसिंग चिराम (जाति हल्बा) और फकीर खरे पिता नंदकुमार खरे, दोनों निवासी ग्राम कंदाडी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी राठौरके नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को उठाकर अंबागढ़ चौकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page