back to top

राजनांदगांव: खाना बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद फिर हुआ पत्नी की हत्या…

राजनांदगांव। पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर छिड़े विवाद ने हत्या को अंजाम दे डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज किया है।

मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांगली में 19 फरवरी की देर शाम लगभग 7 बजे एक पति द्वारा आवेश में आकर पत्नी की हत्या कर दी गई। प्रार्थी प्रेमसिंह चन्द्रवंशी पिता बिसहत राम (62) निवासी सांगली थाना मोहला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 फरवरी की रात बिपतराम हिड़ामे और उसकी पत्नी घासो बाई के बीच खाना बनाने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ था।

रात्रि करीबन 10 बजे मृतिका ने आरोपी को धक्का देकर खाट से गिरा दिया। इस पर आरोपी पति बिपतराम हिड़ामें ने आवेश में आकर घर में रखी कुदाली से वार कर दिया जिससे मृतिका घासोबाई के चेहरे में दाहिने गाल, ठुडडी एवं मुंह में चोट आयी, जिसके कारण घासो बाई की मृत्यु हो गई।

गांव में चुनाव होने से, बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। 21 फरवरी को गांव के पटेल व ग्राम कोटवार को बताया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा के नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल घटना स्थल पहुँचकर घटना के संबंध में गवाहों से पूछताछ की गयी। गवाहों द्वारा बताया गया कि 19 फरवरी की रात करीबन 10 बजे मृतिका ने आरोपी को धक्का देकर खाट से गिरा दिया। आरोपी पति ने आवेश में आकर घर में रखी कुदाली से मार दिया। आरोपी को जुर्म स्वीकार करने पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page