back to top

राजनांदगांव : खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 4 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

जनसामान्य को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सेवाएं
राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2021। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कलेक्टोरेट परिसर से पांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विकासखंड अम्बागढ़ चौकी और छुरिया के स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 2 एम्बुलेंस अम्बागढ़ चौकी और 3 एम्बुलेंस छुरिया विकासखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाएं देंगी। जिले में सुदूर वनांचल क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) की राशि से एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिससे जनसामान्य को त्वरित चिकित्सा सेवा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page