back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों में से 2 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन वापस, अब 10 प्रत्याशी मैदान में…

राजनांदगांव खैरागढ़ विधानसभा क्रमांक 73 के उपचुनाव को लेकर आज नाम वापसी की प्रक्रिया के अंतिम दिन 12 अभ्यर्थियों में से दो निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 10 प्रत्याशी ही मैदान में हैं जिन्हे आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अभ्यर्थियों को उनके चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।

Advertisements

जिला निर्वाचन अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन में 2 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया है, बाकी के शेष 10 अभ्यर्थियों को उनके चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रत्यासीयो को भारत चुनाव आयोग के आचार सहिता का पालन करने सुनिश्चित करने कहा है ।


नाम वापसी प्रक्रिया के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी अमरदास मन्हारे और सुनील पांडे़ ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया है। वहीं अब चुरणदास साहू, फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी, संतोषी प्रधान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, ढालचंद साहू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, यशोदा वर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस,

नरेंद्र सोनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, नितिन भंडारेकर शिवसेना, कोमल जंघेल भारतीय जनता पार्टी, संतोष धुर्वे, निर्दलीय, अरुण बनाफर निर्दलीय और मोहन भारती ने राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से चुनाव मैदान में मौजूद है। 12 अप्रेल को मतदान होगा वही मतगणना 16 अप्रेल को कि जायेगी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page