back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ के गोल बाजार, बर्फ फैक्ट्री व दाऊचौरा में जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल….

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ओएसडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.07.2022 को थाना खैरागढ़ पुलिस की विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया।

Advertisements

अभियान तहत गोलबाजार खैरागढ़ एवं बर्फ फेक्टरी के पास दाऊचौरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लोगो को जुआ नामक हार जीत का खेल खिला रहा है कि सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपियों 1)चन्द्रश कुमार रजक उर्फ झब्बू पिता होरीलाल रजक उम्र 27 वर्ष सा0 दाऊदौरा खैरागढ़ एवं 2)कोमल सिंह परिहार पिता स्व0 मिलन सिंह उम्र 41 वर्ष साकिन वार्ड नं0 16 दाऊचैरा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

दोनो आरोपियों से क्रमशः 2,120/- एवं 1,350/- कुल 3,470/- नगदी रकम व सट््टा पट््टी व डाट पेन जप्त कर ओरोपियों के विरूद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध 441,442/22 पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को पृृथक से धारा 151 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्याया0 खैरागढ़ पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page