back to top

राजनांदगांव : पुलिस वाहन डायल 112 के ड्यूटी में लगे जवानों के साथ बदतमीजी करने वाले को जालबांधा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

➡️ अनावेदक के खिलाफ धारा 353, 332, 186, 294 ipc में कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल
➡️ चौकी जालबांधा पुलिस की कार्यवाही

Advertisements

राजनांदगांव – आम जनों को तत्काल पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा डायल 112 का टीम तैयार किया गया है जो दुर्घटना होने, लड़ाई झगड़े की सूचना, आग लगने की सूचना तथा अन्य घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस सेवा प्रदान करती है।

दिनांक 04.07.2022 को ग्राम शेरगढ़ के रवी गहने ने डायल 112 के कंट्रोल रूम रायपुर कॉल कर लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना दर्ज कराया था। C4 रायपुर द्वारा ग्राम शेरगढ़ चौकी जालबाधां अधिकार क्षेत्र होने से ई आर वी डायल 112 टीम चौकी जालबांधा को सूचना दिया गया, जिसके आधार पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक 1557 सूरज वमा॔ एवं चालक देवेद्र साहु घटना की तस्दीक के लिए ग्राम शेरगढ़ गए हुए थे, घटनास्थल पहुंचकर कॉलर रवि गहने से घटना के संबंध में पूछताछ कर बात कर रहे थे कि उसी समय अनावेदक रतनेश गहने मौके पर आकर डायल 112 के टीम से दुर्व्यवहार करने लगा तथा धक्का-मुक्की कर मारपीट करने पर उतारू हो गया था।

घटना की सूचना ड्यूटी में लगे जवानों द्वारा थाना प्रभारी महोदय को जरिए मोबाइल से अवगत कराया गया, थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम रवाना कर घटना को संज्ञान में लिया| पुलिस टीम द्वारा अनावेदक को शांत रहने तथा समझाने का प्रयास किया किंतु अनावेदक द्वारा और हल्ला करते समाज में कायम शांति व्यवस्था को भंग करने लगा। पुलिस द्वारा लोक सेवक के काय॔ में बाधा डालने, के आरोपी के खिलाफ धारा 332, 353, 186, 294 ipc के तहत गिरफ्तार किया| जिसे न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरागढ़ न्यायालय पेश किया गया बाद अनावेदक को जेल भेजा गया|
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चौकी जालबांधा निरीक्षक बिलकीश बेगम, स उनि आडिल, आर. नीलु साहू, 1088 का एवं डायल 112 चालक देवेन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा|

Advertisements

You cannot copy content of this page