
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के 20 वार्ड में आम चुनाव और राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनने के लिए कड़ाके की ठंड के बीच भी मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे और सुबह 8:00 बजते ही मतदान की प्रक्रिया बैलट पेपर के माध्यम से शुरू की गई। मतदान केन्द्रो मे कोविड -19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मतदान की प्रक्रिया समपन्न कराई जा रही ।मतदाताओ को सेनेटाईजर सहित थर्मल स्क्रीन जांच की जा रही है ।इसी तलाह सोसल डिस्टेन्स का पालन कराया जा रहा है । मतदान के प्रति जागरूक लोग कड़ाके की ठंड के बीच भी सुबह अपने परिवार के साथ अपने घरों से निकले और 8:00 बजे मतदान शुरू होने के पूर्व ही पोलिंग बूथों में लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते खड़े रहे। अपने वार्ड में पार्षद पद के प्रत्याशी का चुनाव करने पहुंचे मतदाताओं ने कहा कि हम ऐसे व्यक्ति का चुनाव करेंगे जो हमारे वार्ड के लिए बेहतर साबित हो।


खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के 20 वार्डो में 56 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से सभी वार्डो में भाजपा, कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस- जे के छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, तो वहीं राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर वार्ड में भाजपा और कांग्रेस, दो ही प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। खैरागढ़ नगर पालिका परिषद की बात की जाए तो यहां भाजपा कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है लेकिन कुछ वार्डों में त्रिकोणीय समीकरण भी बनता नजर आ रहा है। नगर पालिका परिषद के 20 वार्डो में कुल मतदाताओं की संख्या 17094 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 8786 वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 8308 है।
राजनांदगांव शहर के 4889 मतदाता वाले तुलसीपुर वार्ड में 2494 महिला मतदाता और 2355 पुरुष मतदाता है कुल मिलाकर देखा जाए तो नगरी निकाय के चुनाव में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे यह माना जा सकता है कि प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब महिला मतदाताओं के हाथ में है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगभग 600 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खैरागढ़ क्षेत्र में छह मतदान केन्द्र विभिन्न मामलों में अति संवेदनशील माने गए हैं। सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद होगा। आगामी 23 दिसंबर को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।









































