back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ताधार कांग्रेस पार्टी को घेरने भारतीय जनता पार्टी ने 25 बिंदुओं पर आरोप पत्र किया जारी…

राजनांदगांव खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ताधार कांग्रेस पार्टी को घेरने भारतीय जनता पार्टी ने आज 25 बिंदुओं पर आरोप पत्र जारी किया है, वहीं 35 बिंदु में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के रहते कराये गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा है।

Advertisements

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को  जीतने कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है, तो वहीं कांग्रेस को घेरने  के लिए भारतीय जनता पार्टी ने  25 बिन्दुओं पर आरोप पत्र जारी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इन साढे़ तीन साल में खैरागढ़ विकास के लिए कोई भी काम नहीं किया।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि इन लोगों ने आंतरिक सर्वे कराया जिसमें यह बात सामने आई कि कांग्रेस 20-30 हजार वोट से पीछे हैं, तब जाकर ऐसा घोषणा पत्र जारी किया गया। डॉ रमन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका चुनाव के समय भी खैरागढ़ को जिला बनाने की बात की गई थी और उन्होंने इस वादे को पूरा नहीं किया गया और अब फिर से एक बार खैरागढ़ को जिला बनाने की बात कही गई है।

आरोप पत्र जारी करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान खैरागढ़ क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों का 35 बिंदुओं मे रिपोर्ट कार्ड सामने रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आरोपपत्र में कांग्रेस को निष्क्रिय, घोटालों में लिप्त, अत्याचारी , विश्वासघाती,  किसान विरोधी सहित माफिया सरकार बताया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आरोप पत्र जारी करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राजनांदगांव  जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रभारी खूबचंद पारख सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page