back to top

राजनांदगांव : सभी संकुल में आयोजन ‘कर्तव्य महान – करें मतदान…

मटका फोड़ एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता-
राजनांदगांव मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विधानसभा खैरागढ़ में संकुल के शालाओं में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। आज शासकीय प्राथमिक शाला चिंगली संकुल सिंघोरी में मतदाता जागरूकता हेतु मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यार्थी, स्वसहायता समूह एवं शाला प्रबंधन समिति सहित युवा, महिला एवं बुजुर्ग मतदाता शामिल हुए। पूर्व माध्यमिक शाला लिमतरा के बच्चों द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपने माता- पिता एवं अपने परिवार वालों को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत संदेश दिया गया।

Advertisements

’12 अप्रैल वोट करेंÓ अपने मताधिकार का सही उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु पत्र लिखा गया, साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ लिया गया। शासकीय प्राथमिक शाला, खजरी संकुल केन्द्र – कांचरी में पोस्ट कार्ड के माध्यम से बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता एवं अपने परिवार वालों को मतदान संदेश दिया ’12 अप्रैल वोट करें’ उपस्थित लोगों ने मतदान करने हेतु शपथ लिया। प्राथमिक शाला देवारीभाठ संकुल भरदाकला में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया ।


स्वीप के अंतर्गत आज जागरूकता आयोजन प्राथमिक शाला ठेलकाडीह, टेकापार कला संकुल केन्द्र जोरातराई प्राथमिक शाला खोंघा, पेन्ड्रीकला, प्राथमिक शाला बाजगुडा संकुल – कांचरी पूर्व माध्यमिक शाला बाजगुड़ा, नवीन पिपरिया देवारीभाट संकुल भरदाकला प्राथमिक शाला सलिहा, दिलीपपुर, नवीन पिपरिया टेकारी, संकुल अतरिया पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला, हायर सेकेंडरी स्कूल भरदाकला, प्राथमिक शाला अमलीडीह कला, पूर्व माध्यमिक शाला भुलाटोला, पूर्व माध्यमिक शाला पेन्ड्रीकला, बफरा, संकुल खैरागढ़ प्राथमिक शाला नंबर 1,

मुस्का संकुल केन्द्र जोरातराई संकुल करमतरा प्राथमिक शाला करमतरा, टेकापार कला, खजरी, डोकराभाटा, सहसपुर मुंहडबरी, सलोनी दपका, मालुद, बाजगुड़ा, मड़ौदा सहित अन्य प्राथमिक, पूर्व माधमिक एवं उच्च विद्याालय में संपन्न हुए। समस्त आयोजनों में शाला स्टाफ एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम के लिए जिला स्वीप कमेटी की ओर से सभी आयोजन कर्ताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन व सराहनीय योगदान के लिये धन्यवाद प्रेषित किया गया।  

Advertisements

You cannot copy content of this page