back to top

राजनांदगांव/गंडई: अवैध शराब बिक्री करते हुए युवक गिरफ्तार, 38 पौवा प्लेन मदिरा शराब बरामद…

राजनांदगांव/गंडई, 26-07-2021- अवैध शराब की ब्रिकी और जगह-जगह चल रहे जुआ-सट्टा के कारोबार से माहौल बिगड़ रहा है। वहीं युवा पीढ़ि भी नशे की आदी होती जा रही है। गलियों में सुबह से ही अवैध शराब बेचने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

Advertisements

दिनाँक 26/07/2021 को थाना गंडई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में आरोपी भानु साहू पिता हेमू साहू उम्र 19 वर्ष साकिन सिंघनगढ़ थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करते देशी प्लेन मदिरा 38 पौवा कुल कीमती 3040 रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 115/2021, धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिफ्तार किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page