back to top

राजनांदगांव/गंडई: पत्नी ने लगाई फांसी, पति की कुछ घंटों में सडक़ हादसे में मौत…

राजनांदगांव/गंडई 29 मई 2021- गंडई के नजदीक धोधा गांव में एक नवदंपत्ति मिनेश वर्मा और यांशिका वर्मा की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई।

Advertisements

बताया जा रहा है कि बीते फरवरी माह में दोनों वैवाहिक बंधन में बंधे थे। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद तनाव में आकर पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह खबर सुनते ही पति के होश उड़ गए और उसके बाद दो घंटे के भीतर तेज गति में मोटर साइकिल चलाने से वह सडक़ हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाह के बाद से रिश्ते खराब हो गए थे। अक्सर दोनों के बीच कहा-सुनी होती थी। बताया जा रहा है कि मृतक तेज गति में गाड़ी चलाने का आदि था। 

पुलिस के मुताबिक पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से पति की अक्सर लड़ाई होती थी। दोनों इसी के चलते तनाव में रहते थे। शुक्रवार को पत्नी ने जहां आत्महत्या कर ली। वहीं पति की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के पश्चात पति-पत्नी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

गंडई थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि ग्राम धोधा में अलग-अलग मामलों पर पति और पत्नी की मृत्यु हो गई। जांच किया जा रहा है। पोस्टमार्टम किया गया है

Advertisements

You cannot copy content of this page