back to top

राजनांदगांव : गठुला में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मंे महापौर हेमा देशमुख शामिल…

राजनंादगांव 31 अगस्त। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गठुला में ग्रामवासियों द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख शामिल हुई और भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर उपस्थितजनों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीला से हमे अनेक सीख मिलती है। उन्होंने सत्य पर चलने का मार्ग बताया, वे महाभारत में सत्य का साथ देकर पांडवों को कौरवों के असत्य से विजयी दिलाई तथा बुराई के प्रतीक अनेक राक्षसो का इनके द्वारा वध किया गया।

Advertisements

श्री कृष्ण के द्वारा दी गयी सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिये प्रसांगिक है। कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एल्डरमेन श्री प्रभात गुप्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page