back to top

राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस पर निगम में कलेक्टर व प्रशासक संजय अग्रवाल करेगे ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी रविवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 7ः15 बजे कलेक्टर व प्रशासक श्री संजय अग्रवाल द्वारा नगर निगम टाऊन हाल में ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण पश्चात गौरव स्थल में शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की जावेगी।

Advertisements


कार्यक्रम के लिये निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है। उन्होंने गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय सुबह 7ः15 बजे टाउन हाल में उपस्थिति की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page