back to top

राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन…


राजनांदगांव 27 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री राजनांदगांव में ध्वजारोहण कर देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। अधिष्ठाता डॉ. पंकज लुका ने कॉलेज परिसर एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड सेंटर इंचार्ज एवं सहायक अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर इंदौरिया ने 46वां रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में कालेज के 30 विद्यार्थियों ने उत्सापूर्वक रक्तदान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page