back to top

राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस पर पुलिस द्वारा घोर नक्सल प्रभावित गांवों के स्कूलों में किया ध्वजारोहन…

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांवों के स्कूलों में ध्वजारोहन कर स्कूलीय छात्र-छात्रओं एवं ग्रामीणो को मिठाईयॉ बांटी गयी।

Advertisements
   राजनांदगांव /  26 जनवरी गणतंत्र दिवस जिले में एवं जिले के नक्सल प्रभावित अन्दरूनी क्षेत्रों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। माओवादियों द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके के 10 ऐसे ग्रामों का चयन किया गया जहॉ माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस नही मनाने हेतु बाध्य किया जाता है।

 थाना बोरतालव के ग्राम भालूकोना, बुढानछापर, कौहापानी, खुर्सीपार, चौकी मोहारा के ग्राम बरनाराखुर्द, तोतलभर्री, थाना बागनदी के ग्राम कन्हारटोला, चौकी जोब के ग्राम हेताडकसा, बंेदाडी एवं थाना गैंदाटोला के ग्राम टेकेहर्रा में दिनांक 26.01.2025 को प्रातः 07.00 बजे छ0ग0 पुलिस, डीआरजी, छसबल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टियॉ संबंधित ग्राम तथा आसपास ग्राम के ग्रामीणों को एकत्र कर धुमधाम से ध्वजारोहन का कार्यक्रम किया।

 इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण, स्कूली बच्चे तथा ग्रामीण महिलाओं को मिष्ठान वितरण किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
Advertisements

You cannot copy content of this page