
राजनांदगांव 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने प्रातः 7ः30 बजे टाऊनहाल मंे ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले,पूर्व महापौर श्री अजीत जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण पश्चात निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
टाऊन हाल में आयोजित समारोह में सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सर्वश्री राजेश जैन रानू, सावन वर्मा, श्रीमती केवरा राय, श्रीमती वर्षा सिन्हा, डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री सतीश मसीह, पार्षद सर्वश्री कमलेश बंधे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, मनोहर यादव, रवि सिन्हा, सतीश कुमार साहू,पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्री एजाजुल रहमान व श्री तोरण देवांगन की उपस्थिति में निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया, इसके पश्चात निगम अध्यक्ष द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
नगर निगम टाउन हाल में आयेाजित समारोह में निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि महापौर श्री मधुसूदन यादव अस्वस्थता के चलते ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित नही हो पाए। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, जिसमें हमारे अधिकार व कर्तव्य का बोध कराया। उन्हांेने लोकतंत्र में स्वच्छ भारत और सुदृढ़ भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेने कहा।
नेता प्रतिपक्ष श्री पिल्ले ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद देश को चलाने के लिए डाॅ. आम्बेडकर जी ने संविधान का निर्माण किया, जिसमें अधिकार के साथ साथ कर्तव्य का भी उल्लेख है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार का उपयोग कर देश हित में कर्तव्य निभाना है। सांसद प्रतिनिधि श्री सेन ने कहा कि 1947 में आजादी के बाद देश मंे कानून की आवश्यकता पडी और 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमे अपना अधिकार ही नही बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
कार्यक्रम में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भारतीय संविधान हमारे अधिकार के साथ साथ कर्तव्य की भी याद दिलाता है। नगर निगम का मूल कर्तव्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनहित में कार्य करने संकल्प लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाना है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया, इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू,सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।









































