back to top

राजनांदगांव : गणित विषय के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से कमला कालेंज मे गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…

राजनांदगांव / विद्यार्थीयो के बीच गणित विषय के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से राजनांदगांव शहर के शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय मे गणित विषय को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इन दिनो पूरा देश गणित के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंति को गणित दिवस के रुप मे मना रहा है इसी कडी मे महिला महाविद्यालय मे क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हे याद किया गया ।

Advertisements

इस क्विज प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालयीन विद्यार्थीयो के बीच चार टीम का गठन किया गया जहाँ गणित विषय के अलावा कामर्स की छात्राओ ने भाग लिया और अपनी श्रेषठता साबित करने के लिए कठिन प्रश्नो का सामना किया ।क्विज प्रतियोगिता मे शामिल छात्रा तृप्ती लिल्हारे ने कहा कि गणित से डरे नही बल्कि गणित बेहद सरल विषय है अगर इन्हे जान ले तो पढने मे बहुत मजा आता है ।उन्होने कहा कि जो बच्चा गणित मे होशियार होता है वह किसी भी विषय मे कमजोर नही होता ।

Advertisements

You cannot copy content of this page