back to top

राजनांदगांव: गणेश चतुर्थी पर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने लिया भगवान गणेश की प्रतिमा…

पौधा वितरण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisements

राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिले में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। बुधवार को राजनांदगांव कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे नगर निगम द्वारा बनाए गए गणेश प्रतिमा वितरण स्टॉल पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा ग्रहण कर स्थापना के लिए ले गए।

इस दौरान वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। प्रतिमा लेने के अवसर पर तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा समिति के संचालक तेजस्वी वर्मा ने कलेक्टर को पौधा भेंट किया। पौधा वितरण के माध्यम से समिति ने समाज को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

कलेक्टर भुरे ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने का अवसर भी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page