back to top

राजनांदगांव: गणेश चतुर्थी पर आजाद युवा गणेशोत्सव समिति में महापूजा, महाआरती और सुंदरकांड पाठ…

राजनांदगांव। शहर के आजाद चौक में स्थित आजाद युवा गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। समिति के पंडाल में विद्वान पंडित गणेश मिश्रा द्वारा भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गणेश जी की महापूजा एवं महाआरती की गई, वहीं भक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया गया।

पंडाल में गूंजते जयकारों और रामचरितमानस की मधुर चौपाइयों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों ने गहरी आस्था और उत्साह के साथ भाग लेकर गणेशोत्सव की परंपरा को और भी दिव्य बना दिया।

इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रहरी, उपाध्यक्ष दीपक गिड़िया, सहसचिव नयन कोठारी, पंडाल प्रभारी पिंटू गुप्ता, पूजा प्रभारी शैलेश प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page