back to top

राजनांदगांव : गणेश विसर्जन के पूर्व पौराणिक कथाओ पर आधारित मूविग करती प्रतिमाओ के साथ गणेश विसर्जन झांकी निकाली जायेगी…


राजनांदगांव शहर मे 100 वर्षो से चली आ रही परम्परा अनुसार आज रात्रि गणेश विसर्जन के पूर्व पौराणिक कथाओ पर आधारित मूविग करती प्रतिमाओ के साथ गणेश विसर्जन झांकी निकाली जायेगी । जिसे देखने महाराष्ट्र मध्यप्रदेश सहित छग के आस पास जिलो के लाखो श्रध्दालू यहां पहुचते है ।झांकी निकालने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और जगमग करती लाईटो मूविग करती प्रतिमाओ के साथ लगभग दो दर्जन से अधिक झांकी निकाली जायेगी ।इसमे रामलला ,मत्स्य अवतार, शिव बारात , लवकुश ,कृष्ण का बाल स्वरुप रामायण महाभारत पर आधारित कथा सहित देवलोक की झलक दिखेगी ।इसको लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि राजनांदगांव मे गणेश विसर्जन झांकी की 1938 से ऐतिहासिक परम्परा रही है उन्होने बताया कि ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन और राज्य शासन के आदेश का पालन करते हुए झांकी निकाली जायेगी ।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि गणेश विसर्जन झांकी के लिए सुरक्षा के चाक चौबंध व्यवस्था की गई है और 700 से अधिक जवानो की ड्यूटी लगाई है उन्होने बताया कि गणेश विसर्जन झांकी के लिए रुट निर्धारित किया गया है

गणेश विसर्जन झांकी शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रामण पश्चात शिवनाथ नदी पहुचेगी जहां निर्धारित विसर्जन कुण्ड मे भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page