back to top

राजनांदगांव: गिरगांव चौक में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, 60 पौवा शराब के साथ दो गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम गिरगांव चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 60 पौवा देशी शराब बरामद की है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 9 अगस्त को थाना डोंगरगांव पुलिस को ग्राम कोनारी में मुखबिर से सूचना मिली कि गिरगांव चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं।


सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान प्रीतम साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुघवा और डोमन विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजाखुज्जी के रूप में हुई।


तलाशी के दौरान प्रीतम साहू के कब्जे से 30 पौवा और डोमन विश्वकर्मा के कब्जे से 30 पौवा शराब बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 60 पौवा सुपर-36 देशी प्लेन शराब, मात्रा 10.800 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4,800 रुपये है, जब्त की गई।


आरोपियों से शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुज्ञप्ति मांगी गई, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों के खिलाफ थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 244/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


इस कार्रवाई में थाना डोंगरगांव के निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उपनिरीक्षक अनिल यादव, आरक्षक आशाराम ध्रुव तथा साइबर सेल के आरक्षक जीवन ठाकुर, मनोज खुटे और शत्रुघ्न सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page