back to top

राजनांदगांव: जप्त ठेला तीन दिन के अंदर टाकाघर से ले जावे, अन्यथा होगी नीलामी…

राजनांदगांव 10 अगस्त। यातायात बांधित करने वाले तथा साफ सफाई प्रभावित करने वाले ठेला खोमचा निगम का अतिक्रमण दस्ता द्वारा जप्त कर टाकाघर परिसर में रखा गया है।

Advertisements

जिसे तीन दिवस के अंदर ले जाने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने संबंधित ठेला मालिको से अपील की है। ठेला नही ले जाने की स्थिति में निगम द्वारा विधिवत नीलाम की जावेगी।


उल्लेखनीय है कि सडक किनारे एंव सार्वजनिक स्थलो में अतिक्रमण कर ठेला खोमचा लगाने से यातायात व्यवस्था में व्यवधान को देखते हुए तथा साफ सफाई प्रभवित होने को ध्यान में रखकर नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता शहर में निरीक्षण कर एंव शिकायत के आधार पर ठेला हटाने की कार्यवाही किये।

उक्त ठेला नगर निगम के टाकाघर में रखा गया है। ठेला ले जाने आयुक्त श्री मरकाम ने संबंधित ठेला मालिको से पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से अपील की है, ठेला नही ले जाने की स्थिति में विधिवत नीलामी की जावेगी।

तीन दिवस के भीतर संबंधित ठेला मालिक अपना ठेला ले जा सकते है, निर्धारित अवधि के पश्चात नीलाम की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page