back to top

राजनांदगांव : गिरौदपुरी मेला के लिए सभी जिलों से बस सेवाएं चलाये सरकार, मलिखम कोसरे…

राजनांदगांव :- जिला सतनामी सेवा समिति राजनंदगांव के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री मलिखम कोसरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के महान् संत गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मभूमि, तपोभूमि में प्रतिवर्ष नुसार इस वर्ष भी 24,25,26, फरवरी 2023 को तीन दिवसीय मेला प्रारंभ हो रही है। जिसमें पुरे छत्तीसगढ़ से लगभग 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं व्यक्ति दर्शन करने गिरौदपुरी जाते हैं।

कई जिले से बस गिरौदपुरी तक नहीं चलती है।न ट्रेन चलती है। इसी को देखते हुए श्री कोसरे ने सरकार से मांग की है कि 24,25,26 फरवरी 2023 तक बस चलाने हेतु जिला प्रशासन को अनुमति देवें। सभी धर्म के लोग आस्था के केंद्र गिरौदपुरी जाकर अपनी मनोकामना पूरी कर सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page