back to top

राजनांदगांव: गुरु गोविंद सिंह की जयंती, सिख समुदाय के लोगो ने शहर मे प्रभात फेरी निकाली…

राजनांदगांव- सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के पूर्व सिक्ख समुदाय के लोगो ने शहर मे प्रभात फेरी निकाली।इस दौरान जो बोलो सो निहाल के नारो से पूरा माहौल भक्ति मय रहा।गुरु गोविन्द सिह की जयंती 20 जनवरी को सिक्ख समुदाय द्वारा करोना संक्रमण के चलते सादगी से मानाया जाएगा। गुरु गोविन्द सिह की जयंती के आगमन के पूर्व सिक्ख समुदाय के लोगों ने शाहर मे प्रभात फेरी निकाली।

Advertisements

इस दौरान संगत भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे ।इस दौरान जो बोले सो निहाल के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। प्रभात फेरी में समुदाय के माहिला पुरुष शामिल हुए। गुरुदारे से निकली प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गो चौक चौराहो का भ्रमण कर वापस गुरुदारे में समाप्त हुई। इस मौके पर सिक्ख समुदाय के अनुयायी ने बताया कि कोरोना सक्रमण के चलते पांच दिनो का प्रभात फेरी निकाली गई है जिनका आज चौथा दिन है गुरु गोविंद सिह की जयंती के पूर्व प्रभात फेरी का अपना एक अलग महत्व है।

गुरु गोविद सिह की जयंती के पहले शहर स्थित गुरुदारे मे रोशनी की गई है। समाज के लोगो ने गुरुदारे को आकर्षक ढंग से सजाया है। आयोजन को लेकर तैयारी भी की जा रही है । 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिह की जयंती कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से मानाई जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page