back to top

राजनांदगांव: गुरु घासीदास जंयती पर निकली शोभायात्रा, कांग्रेस ने किया स्‍वागत…

राजनांदगांव: गुरु घासीदास बाबाजी की जयंती के अवसर पर जिला सतनामी समाज राजनांदगांव की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, जयघोष और भजनों के बीच निकली इस शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु घासीदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने की बात कही।

Advertisements

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान रेलवे स्‍टेशन चौक में कांग्रेस के स्‍वागत कार्यक्रम में मामराज अग्रवाल, वासुदेव जोशी, अशोक पंजवानी, रशीद अहमद, संतोष पिल्ले, सूर्यकांत जैन, सतीश मसीह, प्रेमचंद रुचंदानी, विनय झा, नीरज कन्नौज, मनीष गौतम, तामेश्वर बंजारे, वीरेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, नरेश साहू, भगवान दास सोनकर, मीनाक्षी चंद्राकर, लोकेश यादव, राजिक सोलंकी, दुष्यंत चंद्राकर, नेमचंद, हितेश साहू, नरेंद्र, गोलूनायक सहित अन्‍य कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page