back to top

राजनांदगांव : गौध्वज स्थापना भारत यात्रा में शामिल होने नि:शुल्क बस की सुविधा…

राजनांदगांव। गौ प्रतिष्ठा जन आंदोलन ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं गौ क्रांति अग्रदूत परम पूज्य गोपाल मणि जी महाराज के नेतृत्व में देश में चल रहे गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा सोमवार 7 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम साईंस कॉलेज के पास राजधानी रायपुर पहुंचेगी।

Advertisements

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनांदगांव शहर के गौभक्तों एवं गौ सेवकों के लिए महावीर चौक राजनांदगांव से कार्यक्रम स्थल तक नि:शुल्क बस की व्यवस्था की गई है।

नि:शुल्क बस हेतु गौभक्तों एवं गौ सेवकों को सुबह 8 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने की अपील की गई है। इस संबंध में अन्य जानकारी मोबाईल नंबर 9827187703, 9981847435 पर संपर्क कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page