राजनांदगांव – महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने उन्हें नमन किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव राजनांदगांव शहर कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के उपस्थिति में आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती तथा प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि राजनांदगांव स्थानीय कांग्रेस भवन में सुबह लगभग 09:30 बजे मनाई गई।
इसके बाद गुरुनानक चौक में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम पश्चात इंदिरा सरोवर के पास भरकापारा स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कहा कि चंद्रशेखर आजाद का शौर्य ऐसा था कि अंग्रेज भी उनके सामने नतमस्तक हो जाते थे। आजाद ने बचपन से ही आजाद भारत के विचार को जिया व चरितार्थ किया और अंतिम सांस तक आजाद रहे।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने कहा कि मैं महान लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर नमन करता हूं ।
साथ ही कहा कि लोकमान्य तिलक भारतीय मूल्यों और लोकाचार में दृढ़ विश्वास रखते थे। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर उनके विचार कई लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। वो एक संस्था निर्माता थे, जिन्होंने कई उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों का पोषण किया, जिन्होंने वर्षों में अग्रणी काम किया है। इसके अलावा यादव ने भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निगम, मंडल ,आयोग के सम्मानित अध्यक्ष सदस्यगण, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, नगर निगम के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











































