back to top

राजनांदगांव : ग्राम उपरवाह में पोट्ठ लईका पहल के तहत कमरछठ त्यौहार से जोड़ते हुए बच्चों के सुपोषण के प्रति किया गया जागरूक…

राजनांदगांव 29 अगस्त 2024। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे पोट्ठ लईका पहल अभियान अंतर्गत परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-2 के ग्राम उपरवाह में कमरछठ त्यौहार से जोड़ते हुए बच्चों के सुपोषण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कमरछठ त्यौहार में प्रचलित कहानी के माध्यम से कुपोषण को राक्षस बताया गया और कुपोषण से लडऩे के लिए 6 प्रकार के अनाज, 6 प्रकार की भाजी का जिक्र करते हुए हितग्राहियों को सुपोषण के संबंध में समझाया गया। सुपोषण थाली में तिरंगा भोजन के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर अरहर, मंूग, उड़द, चना दाल एवं मुनगा, पालक, लाल भाजी, मेथी एवं अन्य फल व पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया।


कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व तथा जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में पोट्ठ लईका पहल अभियान अंतर्गत सभी मितानीन और एएनएम ने भी सहयोग कर 29 अगस्त को आयोजित कृमि दिवस की जानकारी दी। इस तरह राजनांदगांव ग्रामीण 2 सेक्टर बघेरा केन्द्र नवागांव 1 में पोट्ठ लईका पहल के तहत पालक चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमें डायरिया रोकथाम, कृमि मुक्ति के बारे में चर्चा की गई और हाथ धुलाई के 5 चरण का अभ्यास कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा पोट्ठ लईका पहल अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधयों का आयोजन किया जा रहा है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page