back to top

राजनांदगांव: ग्राम कलडबरी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कलडबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रांजलि शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं माताओं को कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी।

उन्होंने आयुर्वेदिक बालचतुर्भद्र मोदक के विशेषता से संबंध में बताया। साथ ही सुवर्णप्राशन के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, दैनिक आहार में मुनगा को शामिल करने तथा गर्भावस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।

कर्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन तथा स्वस्थ्य शिशु का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अनुभव साझा किए।

इस दौरान रेडी टू ईट व्यंजन, सुपोषण थाली का प्रदर्शन किया गया। हितग्राहियो को विभागीय योजनाओं तथा टीएचआर, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।

हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा पौधरोपण अभियान के तहत मुनगा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जंत्री बाई साहू, उपसरपंच, वार्ड पंच, फार्मासिस्ट श्री सीएल मालेकर, आंबनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पर्यवेक्षक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page