back to top

राजनांदगांव: ग्राम पंचायत कहडबरी के सचिव फगनु राम घावडे निलंबित…

राजनांदगांव 28 मई 2021। सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत ने मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कहडबरी के सचिव फगनु राम घावडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisements

ग्राम पंचायत कहडबरी के सचिव घावडे को कोविड-19 महामारी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग न करने, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्य न करने के कारण जनपद पंचायत मानपुर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका घावडे द्वारा समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किया तथा निर्धारित तिथि को समक्ष सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ।

जिसे कार्यालय द्वारा जारी आदेश एवं निर्देश के अवहेलना करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत ग्राम पंचायत सचिव फगनु राम घावडे को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में घावडे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत मानपुर निर्धारित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page