राजनांदगांव : ग्राम मुंगेशीटोला में हुआ सामुदायिक भवन का भूमिपूजन…

राजनांदगांव – ग्राम मुंगेशीटोला ( ग्राम पंचायत देवरसूर ) मे जिला पंचायत नीधी से 3 लाख 26 हजार की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया । जिसमे भूमिपूजन के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 21 बिरेन्द्र कुमार मसिया जी थे ।

इस अवसर पर सरपंच बसंतराम मंडावी , सौरभ मिलिंद युवा कांग्रेस , पूर्व सरपंच बिंदाबाई भंडारी , प्रमोद नेताम , हरीश मंडावी , दिगम्बर मंडावी , राजकुमार तथा पंचायत के जनप्रतिनिधीयों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही । ग्रामीण व पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मसिया जी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया ।