back to top

राजनांदगांव : ग्राम मुड़पार में होटल से 3.78 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…


राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी अमले द्वारा ग्राम मुड़पार थाना डोंगरगढ़ में शेखलाल सिन्हा के होटल से मध्यप्रदेश निर्मित बाम्बे स्पेशल व्हिस्की 21 पाव मात्रा कुल 3.78 बल्क लीटर शराब आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षण डोंगरगढ़ श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक श्री भोजराज बंजारे, श्री खेमचंद मण्डावी, श्री अश्वनी शुक्ला शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page