back to top

राजनांदगांव: ग्राम रूपाकाठी एवं ग्राम छुईखदान में आत्मा योजना के अंतर्गत सुगंधित धान किस्म छत्तीसगढ़ देवभोग का फसल प्रदर्शन…

राजनांदगांव 18 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे के मार्गदर्शन में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रूपाकाठी एवं छुईखदान में आत्मा योजना के अंतर्गत सुगंधित धान किस्म छत्तीसगढ़ देवभोग का फसल प्रदर्शन खरीफ  वर्ष 2021 का आयोजन किया गया।

Advertisements

साथ ही 60 एकड़ क्षेत्र में 60 किसानों को बीज उत्पाद कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे द्वारा ग्राम के कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी दी गई एवं उनका पंजीयन भी किया गया। इस अवसर पर आत्मा योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर राजू भी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page