back to top

राजनांदगांव : घर घुसकर मारपीट करने वाले 4 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – घर में अकेली महिला के साथ मारपीट करने वाले 4 महिलाओं को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। झगड़े की वजह पूर्व में घर संबंधी बात है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमति पारूल चतुर्वेदी पति नागेन्द्र चतुर्वेदी उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं0 05 इंदिरा नगर डोगरगढ शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेडेसरा में कार्यरत है। जो थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 27-01-2022 को रात्रि करीबन 07:30 बजे अपने मकान में अकेली थी उसका पति नागेन्द्र चतुर्वेदी रेल्वे कर्मचारी है जो डियूटी में बाहर था।

आरोपिया नीलू गलफट, ज्योति घोघरे, आरती, पूजा महिलाओं के द्वारा प्रार्थीया के घर जबरदस्ती घर के लोहे के गेट के ताला को तोडकर एवं दिवाल को फांदकर घर अंदर प्रवेश कर प्रार्थीया के घर संबंधी पूर्व बात को लेकर प्रार्थीया को मारपीट कर गला दबाये है कपडा फाडे है एवं इन चारो महिलाओं के द्वारा प्रार्थीया को एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गढ़ी गंदी गाली गुप्तार एवं मारपीट किये है।

प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये बिना विलंब किये श्रीमान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढाई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अपराध क्रमांक 78/2022 धारा 294,323, 506,458,34 भादवि0 पंजीबद्ध 04 आरोपिया को गिर0 कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page