back to top

राजनांदगांव : घर बनाने की शिद्दत से एक चाह और एक असाधारण कोशिश…

 हेतन ने जुटाई हिम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की मदद से पति की अंतिम इच्छा की पूरी
राजनांदगांव 23 जनवरी 2023। अपना घर बनाने की शिद्दत से एक चाह और उसके पूरा होने की यह कहानी असाधारण है। तिनका-तिनका जोड़कर पक्षी अपना नीड़ बनाते हैं। ऐसे ही हिम्मत दिखाई डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अर्जुनी की श्रीमती हेतन निषाद ने। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जब उन्हें मदद मिली तब उन्होंने मकान बना कर अपने स्वर्गीय पति श्री जोधन निषाद की अंतिम इच्छा पूरा की।

उन्होंने बताया कि पति का आकस्मिक निधन परिवार के लिए बहुत दुखदायक और कष्टभरा था। पहले हम लोग कच्चे झोपड़ी में रहते थे। बारिश के दिनों में हमेशा छत से पानी टपकता रहता था और बहुत तकलीफ होती थी। अचानक पति का निधन हो गया। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जब 1 लाख 30 हजार रूपए की राशि मिली तो  घर के निर्माण का कार्य पूरा हुआ। उन्होंने इस मदद के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आवास बन जाने से अब राहत मिली है।

Advertisements

You cannot copy content of this page