back to top

राजनांदगांव : ठगों द्वारा नए-नए तरीकों का उपयोग , एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला…

राजनांदगांव, । चिखली पुलिस चौकी में एक लाख की ऑनलाइन ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हेमंतलाल साहू निवासी रेल्वे कॉलोनी की रिपोर्ट पर पुलिस जांच जारी है ।

ऑनलाइन ठगी के नये- नये तरीकों का उपयोग कर ठगों द्वारा आमजनों के खाते खाली किये जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अक्टूबर में एक युवक को लाख रूपये की चपत लग गयी। चिखली पुलिस चौकी प्रभारी शशांक ने बताया कि हेमंत लाल साहू को एक काल आया और यह कहा गया कि उसका एक दोस्त छत्तीसगढ़ में रहता है। उसे कुछ रूपयों की जरूरत है।

मैं उसे आपके खाते में भेज रहा हूं। राशि निकालकर उसे दे देना। फोन करने के बाद पीड़ित के मोबाइल में एक संदेश आया। उसके लिंक को टच करते ही हेमंतलाल साहू के खाते से एक लाख रूपये गायब हो गये।

Advertisements

You cannot copy content of this page