back to top

राजनांदगांव : चमन हुआ सुपोषित : वजन 5 किलो 200 ग्राम से बढ़कर हुआ 7 किलो 900 ग्राम सघन सुपोषण योजना के तहत…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने टिफिन से घर तक पहुंचाकर दिया भोजन
महावीर सेवा समिति ने बच्चे के सुपोषण के लिए किया कार्य

Advertisements

राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2021। राजनांदगांव जिले के सुदूर अंचल ब्लॉक मोहला के सेक्टर
गोटाटोला के ग्राम धावड़े टोला आश्रित ग्राम उस्माल के आंगनबाड़ी केन्द्र में एक गंभीर कुपोषित बच्चे चमन का अगस्त 2021 में अंगना अंगना मा सुपोषण अभियान के अंतर्गत महावीर सेवा समिति मोहला के द्वारा सुपोषित करने के लिए चिन्हांकन किया गया। उनके पिता गणेश राम एवं माता सविता चिंतित थे।


महावीर सेवा समिति मोहला के द्वारा सुबह का नाश्ता गंभीर कुपोषित बच्चों को आगामी 6 महीने तक दिया जा रहा है तथा सघन सुपोषण अभियान के तहत दोपहर का भोजन आंगनबाड़ी केन्द्र में बनाकर बच्चों को उनके घर में ले जाकर खिलाया गया और शाम के नाश्ते में बच्चे को फल तथा अंडा दिया गया तथा शाम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर में खाना बनाकर बच्चों को टिफिन के माध्यम से खाना उसके घर पहुंचाया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सम्मुख गंभीर कुपोषित बच्चे को भोजन कराया गया।


सेक्टर सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन के द्वारा निरंतर गृह भेंट किया गया तथा उनके परिवार वालों के लिए सुपोषण वाटिका भी उनके बाड़ी में विकसित किया गया। सुपोषण वाटिका की हरी सब्जी और भाजी बच्चे को खिलाया गया। जिससे बच्चे का वजन धीरे-धीरे बढ़ता गया। जुलाई में बच्चे का वजन 5 किलो 200 ग्राम था निरंतर देखरेख तथा नियमित खानपान के कारण बच्चे का वजन बढ़ता गया। अभी वर्तमान में बच्चे का वजन 7 किलो 900 ग्राम हो गया है और बच्चा चमन गंभीर कुपोषित की श्रेणी से निकलकर सामान्य बच्चे की श्रेणी में आ गया है सुपोषण वाटिका की सब्जियों का सेवन नियमित तथा सघन सुपोषण अभियान के तहत महावीर सेवा समिति तथा समुदाय के सहयोग से चमन अब सामान्य बच्चे की श्रेणी में आ गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page