back to top

राजनांदगांव: साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक से दिया जन जागरूकता का संदेश…

राजनांदगांव, 19 सितंबर 2026। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में शनिवार को प्राचार्या डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक 01 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं इकाई क्रमांक 02 की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे के मार्गदर्शन में साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौक एवं मानव मंदिर चौक से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने पोषण एवं यातायात जागरूकता विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. अमिता बक्शी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक 01 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं इकाई क्रमांक 02 की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक रूस्तम नुरेटी एवं कुणाल सोनी तथा स्वयंसेवक दुर्गेश कुमार, नागेश भूआर्य, लोकेश कोठारी, रीतिक साहू, नारायण वर्मा,उपेंद्र एवं अमित साहू के साथ स्वयंसेविकाओं दामेश्वरी, गणेश्वरी, नीलेश्वरी सिन्हा, अश्वनी वर्मा एवं गोपेश्वरी साहू सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के 120 स्वयंसेवियों की सक्रिय उपस्थिति रही। साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवियों ने समाज में जागरूकता, जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page