back to top

राजनांदगांव : चालू वित्तीय वर्ष में सम्पत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेने आयुक्त ने करदाताओं से की अपील…

राजनांदगांव 3 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने नागरिकों से वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्पत्तिकर का अग्रिम भुगतान कर छुट का लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि छ.ग.नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 137(1) के अधीन नियत तारीख के पूर्व चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्पत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर छुट का लाभ दिया जावेगा। उन्होने बताया कि 1 अपै्रल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत की छुट दी जावेगी।

इसी प्रकार 1 अगस्त 2024 से 30 दिसम्बर 2024 तक भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छुट दी जावेगी। 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक 0 प्रतिशत छुट दी जायेगी। उन्होंने नागरिकों से सम्पत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेकर नगर विकास में सहयोग की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page