back to top

राजनांदगांव : चिखली अण्डर ब्रिज निर्माण एवं स्टोशन पारा में पानी की समस्या के लिये महापौर ने रेल्वे तथा निगम के अधिकारियों से की चर्चा…

राजनांदगांव 16 मई। चिखली रेल्वे क्रासिंग के पास अण्डर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, क्रासिंग के नीचे पटरी पार के उस पार पानी सप्लाई के लिये बिछी पाईप लाईन आने के कारण अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य में रूकावट आ रही है। चुकि ग्रीष्म ऋतु चल रही है, जिसमें पानी की समस्या भी आ जाती है। इन सबके निराकरण के लिये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज रेल्वे एवं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की।

Advertisements


चर्चा के दौरान रेल्वे के अधिकारियों ने महापौर श्रीमती देशमुख से कहा कि अण्डर ब्रिज के निर्माण में पाईप लाईन के कारण रूकावट आ रही है, जिसका निराकरण किया जाना है। महापौर ने इस संबंध में निगम के अधिकारियों से चर्चा की, चर्चा उपरांत उन्होंने कहा कि पुराने पाईप लाईन के कनेक्शन को टाका घर के वाल्ब से जोडा जाये,

जिससे पानी का प्रेशर बढे और स्टेशन पारा वार्ड नं. 11 एवं केवट पारा में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा, टाका घर के वाल्व से कनेक्शन करने से रेल्वे क्रासिंग की पाईप को बंद किया जा सकता है, जिससे अण्डर ब्रिज का रूका काम पुनः चालू हो जायेगा और अण्डर ब्रिज निर्माण में गति आवेगी। चर्चा के दौरान उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि श्री आसिफ अली भी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page