back to top

राजनांदगांव : चिखली निर्माणाधीन मकान में मजदूर महिला के बेटे का सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत…

राजनांदगांव रोज कमाना रोज खाने की चिंता करते हुए कार्य स्थल पर अपने मासूम बेटे को ले जाने वाली श्रमिक महिला का बेटा निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूब गया । मजदूर महिला अपना काम करते हुए बच्चों पर निगरानी रख रही थी इसी बीच वह टैंक में जा गिरा। जब तक मजदूर उसे बाहर निकालते उसके प्राण निकल चुके थे। हादसे के बाद मजदूरों में शोक का माहौल पैदा हो गया। चिखली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में रविवार को 6 वर्षीय बालक की सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबने से मौत हो गई । घटना के बाद बालक की मां का रो रो कर बुरा हाल है । जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के शिव नगर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने वाली एक महिला अपने 6 वर्षीय बालक को लेकर कार्य स्थल पर पहुंची थी।

अपने बालक की निगरानी करते हुए महिला मजदूरी कर रही थी खेलते खेलते मासूम अजय उके मकान के सैप्टिक टैंक के पानी में गिर गया । जिससे उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि मजदूर महिला पूर्व पार्षद श्यामा सुखदेवे के मकान में किराएदार हैं इधर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई बताया जा रहा है। कि मासूम की सैफ्टीक टैंक में गिरने से मौत के बाद मजदूर महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वही निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों में भी शोक की लहर है।

Advertisements

You cannot copy content of this page