back to top

राजनांदगांव : दुल्हन के चाचा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भतीजी की शादी में खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दुल्हन के चाचा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । मृतक जागेश्वर नेटी पिता राधेलाल नेटी 50 वर्ष निवासी सड़क बजारी ने महुआ पेड़ पर अपने गमछे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । मृतक ने खुशी के अवसर पर ऐसा कदम क्यों उठाया यह ज्ञात नहीं हुआ है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page