back to top

राजनांदगांव: चिखली प्यारेलाल चौक में फॉर्च्यूनर-डिजायर भिड़ंत, बड़ा हादसा टला…

राजनांदगांव। गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे शहर के चिखली क्षेत्र के ठाकुर प्यारेलाल चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ की दिशा से महावीर चौक की ओर आ रही एक सफेद फॉर्च्यूनर ने पीछे से डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर स्थानीय देवांगन चना दुकान वाले की है, जबकि डिजायर कार किसी FCI अधिकारी की है। कार को चिखली निवासी गौतम वर्मा चला रहे थे, जो लंच के बाद अपने काम पर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि डिजायर आगे जाकर चौक के ट्रैफिक सिग्नल वाले डिवाइडर से भिड़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में डिजायर कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों वाहनों में सवार युवकों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के चलते ट्रैफिक सिग्नल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया और चौक पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त डिजायर कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page